झालावाड़ के असनावर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल प्रखंड असनावर की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक श्रीराम मंदिर, नई आबादी असनावर में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने की। इस दौरान जिला सत्संग प्रमुख जगन्नाथ रुहेला का सानिध्य प्राप्त हुआ। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रखंड असनावर में कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्य विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गांवड़ी, उपाध्यक्ष रामस्वरूप पाटीदार और जीतू जुनाखेड़ा, मंत्री देवकीनंदन पाटीदार धानोद और सह मंत्री गोपाल गुर्जर बालदिया शामिल हैं। मातृ शक्ति से मधु शर्मा को भी जिम्मेदारी प्रदान की गई। प्रखंड असनावर के तहत सोनपुरा, असनावर, डूंगरगांव और जुनाखेड़ा मंडल बनाए गए। इन मंडलों की कार्यकारिणी के विस्तार की जिम्मेदारी भी तय की गई। असनावर मंडल में भूपेंद्र शर्मा और रामस्वरूप पाटीदार, सोनपुरा मंडल में आशीष और नंदलाल भील, डूंगरगांव मंडल में गोपाल गुर्जर और जवाहर सिंह रुहेला, तथा जुनाखेड़ा मंडल में देवकीनंदन पाटीदार और कैलाश चंद को यह कार्य सौंपा गया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीताराम, कन्हैयालाल, बालचंद महर, नितिन कुमार, रमेश चंद त्रिपाठी, राजू साखला, जानकीलाल पाटीदार, जुझार सिंह भील, रामस्वरूप बालाजी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।