असम के डिब्रूगढ़ में डुलियाजान ट्रिपल मर्डर केस के दो संदिग्धों पर पुलिस ने फायरिंग की। दोनों के पैरों में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11 बजे बालिजन टी एस्टेट में एनकाउंटर हुआ। पुलिस टीम दोनों आरोपियों को हत्या में इस्तेमाल मुख्य हथियार बरामद करने ले गई थी। तलाशी के दौरान राजू और अमीर ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। दोनों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या हुई थी 16 नवंबर 2026 को असम के डिब्रूगढ़ जिले के दुलियाजान (कमलाबाड़ी) में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतकों की पहचान ऑयल इंडिया लिमिटेड के सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्रकांत भुइयां, उनकी पत्नी एलिजा भुइयां और बेटी निहारिका भुइयां के तौर पर हुई थी। 16 नवंबर की शाम एक किरायेदार छठ पूजा का प्रसाद देने उनके घर गया था। दरवाजा न खुलने और अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुख्य दरवाजा तोड़ा तो घर के तीन अलग-अलग कमरों में तीनों के खून से लथपथ शव बरामद हुए। आरोपी राजू घर में केयरटेकर था आरोपी राजू दास और उसका मौसेरा भाई अमीर दास है। अमीर पेशे से प्लंबर है। राजू दास पिछले करीब सात साल से भुइयां परिवार के घर में किरायेदार और केयरटेकर के रूप में रह रहा था। पुलिस जांच के अनुसार, राजू दास पर ऑनलाइन गेमिंग की वजह से भारी कर्ज था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने लूटपाट की साजिश रची और विरोध करने पर लोहे की रॉड व हथौड़े से हमला करके पूरे परिवार की हत्या कर दी थी। 4 नवंबर: गुवाहाटी शूटआउट के आरोपी काे एनकाउंटर में मारा गया था असम के शिवसागर जिले में 4 नवंबर को पुलिस फायरिंग में गुवाहाटी होटल गोलीकांड के आरोपी घनकांत गोगोई की मौत हो गई थी। उस पर 26 अक्टूबर को होटल में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, गोगोई को गुवाहाटी से शिवसागर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना में सब इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा के दाहिने पैर में चोट आई है।
असम में ट्रिपल मर्डर के आरोपियों का एनकाउंटर:दोनों के पैर में गोली लगी, 2 पुलिसकर्मी भी घायल
असम के डिब्रूगढ़ में डुलियाजान ट्रिपल मर्डर केस के दो संदिग्धों पर पुलिस ने फायरिंग की। दोनों के पैरों में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11 बजे बालिजन टी एस्टेट में एनकाउंटर हुआ। पुलिस टीम दोनों आरोपियों क...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...