2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए चर्चित बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर शुरुआत में इस घटना की जिम्मेदारी लेने से बच रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर SEN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केपटाउन के टीम होटल में हुई बैठक के दौरान ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने वॉर्नर को टोका था। उन्होंने कहा था कि कैमरन बैनक्रॉफ्ट को इस मामले में अकेले बलि का बकरा नहीं बनने दिया जाएगा। होटल में हुई बैठक में मार्श ने वॉर्नर को घेरा SEN के पत्रकार जेरार्ड व्हाइटली की सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बैठक में वॉर्नर खुद को इस मामले से अलग रखने की कोशिश कर रहे थे। उस समय तक उनका नाम सीधे तौर पर सामने नहीं आया था। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि केपटाउन के टीम होटल में हुई बैठक के दौरान बैनक्रॉफ्ट पूरा दोष अपने सिर लेने को तैयार थे, जबकि स्टीव स्मिथ जिम्मेदारी बांटना चाहते थे। दूसरी ओर, वॉर्नर खुद को इस मामले से अलग दिखा रहे थे। सूत्र के मुताबिक, मिचेल मार्श ने वॉर्नर से कहा, "तुम इससे बच नहीं सकते दोस्त, हम तुम्हारी गलती के लिए बैंगर्स (बैनक्रॉफ्ट) को बलि का बकरा नहीं बनने देंगे।" इसके बाद वॉर्नर ने कथित तौर पर जवाब दिया, "मैं जिम्मेदारी लूंगा, लेकिन इसका पूरा बोझ अकेले नहीं उठाऊंगा।" रिपोर्ट के अनुसार, यह केपटाउन दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की टीम के रूप में आखिरी बैठक थी। उस्मान ख्वाजा की किताब और बैनक्रॉफ्ट के लेख से फिर चर्चा में आया मामला 2018 में केपटाउन टेस्ट के दौरान कैमरन बैनक्रॉफ्ट को टीवी कैमरों पर गेंद की स्थिति बदलने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर 12-12 महीने का, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया था। करीब आठ साल बाद यह विवाद फिर चर्चा में है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सब्र' (Sabr) में दावा किया कि बॉल टैंपरिंग की योजना की जानकारी सिर्फ उन तीन खिलाड़ियों तक सीमित नहीं थी, जिन्हें सजा मिली थी। उन्होंने सवाल उठाया कि पूरी टीम ने इसकी सामूहिक जिम्मेदारी क्यों नहीं ली। इसके बाद बैनक्रॉफ्ट ने भी 'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' में लिखे लेख में दोहराया कि सैंडपेपर के इस्तेमाल पर टीम के भीतर चर्चा हुई थी और उन्हें खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ से इसके लिए प्रोत्साहन मिला था। गेंदबाजों ने वॉर्नर की गलती की सामूहिक जिम्मेदारी लेने से किया था इनकार SEN की रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों की नाराजगी का भी जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन इस घटना से नाराज थे और सामूहिक जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं थे। एक सूत्र के मुताबिक, गेंदबाजों ने टीम मैनेजमेंट को साफ कर दिया था कि वे वॉर्नर की वजह से अपना करियर दांव पर नहीं लगाएंगे। हालांकि, जोश हेजलवुड ने सामूहिक जिम्मेदारी का विरोध करने के इन दावों से इनकार किया है। नए खुलासों से 2018 की जांच पर फिर उठे सवाल SEN की रिपोर्ट के बाद एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है कि 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में किन खिलाड़ियों को थी। साथ ही, उस समय क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच में टीम के अन्य सदस्यों की भूमिका किस हद तक सामने आई थी, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बॉल टैंपरिंग की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते थे वॉर्नर:मार्श ने होटल में टोका- बैनक्रॉफ्ट को अकेले बलि का बकरा नहीं बनने देंगे
2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए चर्चित बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर शुरुआत में इस घटना की जिम्मेदारी लेने से बच रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...