भंवरगढ़| अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर दूसरा दशक परियोजना की ओर से किशोरियों और युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमारी पहल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा, अधिकार, सामाजिक समानता पर चर्चा हुई। गीतों, नारों के जरिए किशोरियों को शासन-प्रशासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्रवृत्ति योजना, परिवहन योजना, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना पर विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में लैंगिक असमानता, जातिगत भेदभाव जैसी कुरीतियों पर भी बात हुई। वक्ताओं ने बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। आगे बढ़ने के लिए समान अवसर देने की बात कही। करीब 100 किशोरियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। किशोरियों ने अपने विचार रखे। अभियान के जरिए संदेश दिया गया कि बाल विवाह के खिलाफ जागरूक रहें। शिक्षा, समानता, अधिकारों के समर्थन में आगे आएं।