महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में बिराई के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 3 पर 9वें पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुपरवाइजर आशा सिंह ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पौष्टिक भोजन कुपोषण दूर करने के साथ बच्चों के मस्तिष्क विकास और स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी है। इस दौरान पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में नंदघर सुपरवाइजर शिवदत्त, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामीण मौजूद रहे।