पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर मौके मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में छोटे मैदान, बेहतर बैट और फील्डिंग प्रतिबंधों के कारण क्रिकेटर बल्लेबाजों की ओर झुकता जा रहा है। बाबर ने कहा- ‘जरुरी नहीं है कि हर मैदान पर 200 या ज्यादा रन बने। हर देश और मैदान की परिस्थितियां अलग होती हैं। इसलिए पिच और कंडीशन में गेंदबाजों के लिए भी कुछ होना चाहिए।' बाबर फिलहाल इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) में खेल रहे हैं। वे पहली बार यह लीग खेल रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के अपने डेब्यू मैच में 86 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। बाबर के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बाबर आजम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 4,596 रन हैं। वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 42 बार यह उपलब्धि हासिल की है। बाबर 145 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 85 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है। लगातार 55 टी-20 इंटरनेशनल में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। बाबर बोले- यूएई में बिताए पल मेरे लिए खास ILT20 पर बाबर का फोकस अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप और पाकिस्तान के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की संभावना पर बाबर ने बात नहीं की। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान ILT20 पर है। बाबर ने अपने प्रशंसकों से मिलने वाले समर्थन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि लोगों ने हमेशा उनका साथ दिया है और वे अपने प्रदर्शन से इस भरोसे को बनाए रखने की कोशिश करते हैं।
बाबर आजम बोले- बैट और बॉल के बीच संतुलन जरूरी:बल्लेबाजों के पक्ष में झुक रहा टी-20 क्रिकेट, हर मैदान पर 200 रन बनना जरुरी नहीं
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर मौके मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में छोटे मैदान, बेहतर बैट और फील्डिंग प्रतिबंधों के कारण क्रिकेटर बल्लेबाजों...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...