बांसवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने वन विभाग के वन नाका तलवाड़ा, गढ़ी रेंज में तैनात फॉरेस्ट गार्ड भूपेश पाटीदार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी बांसवाड़ा के उप अधीक्षक पुलिस रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में की गई। भूपेश कैमरे को देख चेहरा छिपाते रहा। एसीबी के अधिकारी ने उसे बार-बार चेहरा ऊपर करने को कहते रहे, लेकिन उसने चेहरा ऊपर नहीं किया। पट्टे की सत्यापन के लिए रिश्वत मांगी थी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, बांसवाड़ा इकाई को एक शिकायत प्राप्त हुई कि परिवादी वन विभाग के क्षेत्र के बाहरी क्षेत्र की वन भूमि पर काफी समय से काबिज होकर कृषि कार्य करता आ रहा था। उक्त भूमि के संबंध में वन विभाग द्वारा पट्टे के लिए सत्यापन कर पत्रावली तैयार कर आगे भेजी जा रही थी। पट्टा पत्रावली को आगे बढ़ाने की एवज में आरोपी की ओर से रुपयों की मांग की जा रही थी। 6 हजार की मांग, 5 हजार में सौदा तय हुआ एसीबी के डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया- फॉरेस्ट गार्ड भूपेश पाटीदार ने बातचीत के दौरान परिवादी से पहले 6 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। परिवादी के निवेदन करने पर रिश्वत की राशि 5 हजार रुपए में तय हुई। 30 सितंबर को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया। पूछताछ जारी एसीबी फॉरेस्ट गार्ड से पूछताछ कर रही है। टीम ने उसके घर की भी तलाशी ली। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।