बांसवाड़ा में मोटा गांव थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में 16 अक्टूबर को पारिवारिक विवाद के बाद एक युवती ने अपने दादा की लठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 19 साल के आरोपी सुनिया उर्फ सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया लठ भी बरामद कर लिया है। रात में बाहर जाने पर टोका तो हमला किया पुलिस के अनुसार, बोरदा निवासी जेता पुत्र कमजी राणा भील की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने बड़े भाई राजिया के बेटे प्रकाश की पुत्री सुनिया उर्फ सुनीता को गोद ले रखा था। घटना से दो-तीन दिन पहले सुनीता का परिजनों से विवाद हुआ था। 16 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे सुनीता हाथ में लठ लेकर घर से अकेली बाहर निकलने लगी। इस पर उसके काका जेता ने उसे पीछे से रोककर पूछा कि रात में कहां जा रही है। इसी बात पर सुनिता गुस्सा हो गई और उसने जेता के सिर पर लकड़ी के लठ से लगातार कई वार कर दिए। अस्पताल ले जाते समय मौत जेता के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दौरान सुनीता वहां से भागकर पास ही महिपाल के घर चली गई, जहां बाद में उसके माता-पिता ने उसे पकड़ लिया। परिजन गंभीर रूप से घायल जेता को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल गनोड़ा लेकर पहुंचे। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बांसवाड़ा रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद जेता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा घटना के संबंध में मृतक के भतीजे नारायण पुत्र राजिया राणा भील ने मोटा गांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश और थानाधिकारी देवीलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि रात में बाहर जाने से रोकने पर सुनीता ने आवेश में आकर जेता पर हमला किया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सुनीता (19) को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल लठ भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। ये खबर भी पढ़ें… रात में बाहर-जाने से टोका तो दादा की हत्या की:पोती ने लाठी से पीट-पीटकर सिर फोड़ा, आरोपी ही करती थी बुजुर्ग की देखभाल बांसवाड़ा जिले में रात के समय घर से बाहर जाने से टोकने पर पोती ने दादा (दादा के भाई) की हत्या कर दी। पोती ने लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दादा का सिर फोड़ दिया। फर्श पर लहूलुहान पड़े बुजुर्ग को परिजन गंभीर हालत में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…