बांसवाड़ा में एसीबी, अपना परिवार संस्थान और भारतीय विद्या मंदिर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि एसीबी डीएसपी रतनसिंह राजपुरोहित ने युवाओं को एसीबी की कार्यप्रणाली और कार्रवाई की जानकारी देते हुए रिश्वत मांगे जाने पर शिकायत करने की अपील की। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसीबी के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 की जानकारी भी दी गई। युवाओं को दिलाई भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ विशिष्ट अतिथि अपना परिवार संस्थान के निदेशक एवं समाजसेवी विकेश मेहता ने युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ डटकर मुकाबला करने की शपथ दिलाई। कार्यशाला में जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी किया गया, जिसके स्टीकर जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में भारतीय विद्या मंदिर शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विशाल उपाध्याय, सहायक आचार्य आदित्य काले, डॉ. हेमेंद्र त्रिवेदी, डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा, पंडित हिन्द किशोर जोशी, लोकेंद्र सिंह चौहान (गुरुकुल संस्थान) और युवा समाजसेवी शहनाज हुसैन सहित गणमान्य नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहे।