बारां जिले के भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में NH-27 लिंक रोड पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। यहां गाय से टकराकर एक बाइक पलट गई, जिससे पिता और उसका 2 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। कालू पुत्र खेमा बंजारा (25) अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी हाईवे पर अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ा और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही भंवरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंवरगढ़ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए 108 एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल बारां रेफर कर दिया गया। फिलहाल, दोनों का इलाज बारां जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।