बारां के समरानियां कस्बे के पास फरेदुआ गांव में गुरुवार को कूनो से आई मादा चीता ‘वीरा’ के दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ‘वीरा’ सुबह से गांव के आसपास मक्का के खेतों में घूम रही है। खेतों में काम कर रहे किसानों ने अचानक उसे देखा तो डर के कारण खेत छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही किशनगंज और शाहाबाद रेंज की वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और ‘वीरा’ की लोकेशन पर लगातार नजर रख रही हैं। कई दिनों से बॉर्डर के जंगलों में था मूवमेंट क्षेत्रीय वन अधिकारी के मुताबिक, यह ‘वीरा’ कूनो से आई है और पिछले कई दिनों से बारां-श्योपुर बॉर्डर से लगे जंगलों में घूम रही थी। वन विभाग के अनुसार, मादा चीता वीरा पानी की तलाश में जंगल से निकलकर बस्ती के नजदीक पहुंची है। इसके बाद से वन विभाग की टीम उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। किसानों ने खेत छोड़े, गांव में बढ़ी सतर्कता चीते के खेतों में नजर आने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में भी डर का माहौल बन गया। खेतों में काम कर रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। वन विभाग की टीमें इलाके में निगरानी कर रही हैं, ताकि चीते की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और ग्रामीणों को सुरक्षित रखा जा सके। वन विभाग की ग्रामीणों से अपील वन विभाग ने ग्रामीणों को चीते के मूवमेंट वाले इलाके से दूर रहने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि वे खेतों में अकेले न जाएं, चीते को परेशान न करें और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। विभाग की ओर से ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।