बारां में जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। यह मार्च जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा के नेतृत्व में हुआ। संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR को गलत बताया। उन्होंने उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की। विरोध मार्च अंबेडकर सर्किल पहुंचा, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा कि कांग्रेस अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने के अधिकार के साथ खड़ी है। प्रदेश सचिव धर्मराज मेहरा ने कानून को सभी के लिए समान बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही। मार्च में नगर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, सत्यनारायण भूमलिया, घनश्याम नागर, सरोज नागर, ब्लॉक अध्यक्ष, सेवादल, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।