बारां में डोल मेले के दौरान लोगों को कानूनी अधिकारों के बारे में बताने के लिए लीगल एड क्लिनिक स्टॉल लगाई गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां ने यह स्टॉल शुरू की है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश और डालसा अध्यक्ष सत्यनारायण टेलर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यह स्टॉल मेले के आखिर तक रहेगी। यहां लोगों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर फॉर्म भरने की सुविधा भी मिलेगी। डालसा गरीब, कमजोर वर्ग, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और पीड़ितों को मुफ्त कानूनी मदद दे रहा है। इस मौके पर विशिष्ट न्यायाधीश लोकेश कुमार शर्मा, शिवचरण मीणा, रमेश कुमार अटल, गौरव शर्मा, प्रियंका वाजपेयी समेत कई न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अभय बंसल ने किया।