बारां में कचरा संग्रहण कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल जारी है। ठेका खत्म होने के बाद गाड़ियां निकाले जाने और पुराने कर्मचारियों को हटाने के विरोध में यह हड़ताल हो रही है। हड़ताल के दौरान मनोज घेंघट भूख हड़ताल पर हैं, जिनकी तबीयत बिगड़ गई है। बुधवार को डॉक्टर टीम ने धरना स्थल पर उनकी जांच की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर भूख हड़ताल के दौरान मनोज को कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और नगर परिषद सभापति की होगी। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेका खत्म होते ही बिना किसी बैठक के उन्हें हटा दिया गया। अब बिना लाइसेंस वाले ड्राइवरों से गाड़ियां चलाई जा रही हैं। कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया था, लेकिन तीन-चार दिन बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। वे हटाए गए 40 कर्मचारियों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।