बारां में मंगलवार दोपहर 12.30 बजे एक कार और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में कार सवार सरकारी डॉक्टर पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई। डॉक्टर सुरेश गजराज (38) भीलवाड़ा के मांडलगढ़ उपजिला हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) थे। उनकी पत्नी डॉ शालिनी मौर्य (35) की पोस्टिंग भी मांडलगढ़ हॉस्पिटल में ही थी। परिवार मंगलवार सुबह बारां से छबड़ा जा रहा था। कवाई-अटरू मार्ग पर हुए हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सबसे पहले देखिए- एक्सीडेंट से जुड़ी PHOTOS जयपुर में रह रहा था परिवार कवाई थाना प्रभारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि मृतक परिवार मूल रूप से झुंझुनूं के सूरजगढ़ का रहने वाला था। फिलहाल जयपुर में रहता था। हादसे में डॉक्टर पति-पत्नी के अलावा उनके बेटे स्वप्निल (12) और बेटी नीलिशा (7) की भी मौत हुई है। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। …. एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए थार की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत: VIDEO:तेज स्पीड में पीछे से मारी टक्कर; हादसे के बाद कार चालक फरार जयपुर में ओवर स्पीड थार की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत हो गई। बुद्धसिंहपुरा निवासी, नवल शर्मा (57) सुबह घर से स्कूटी लेकर काम पर जाने के लिए निकले थे। पूरी खबर पढ़िए …