बारां कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को धनिया 900 और चना 230 रुपए उछला। कुल 38,108 क्विंटल जिंसों की आवक हुई, जिसमें सोयाबीन और धान की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। सोयाबीन-धान की नई फसल की अधिक आवक से भावों में हल्की नरमी रही। वहीं, धनिया-चने में अच्छी मांग से भाव बढ़े। आवक बढ़ने की उम्मीद है। सोयाबीन की 17,500 क्विंटल आवक हुई, मॉडल भाव 6450 रुपए। धान की 6000 क्विंटल आवक के साथ मॉडल भाव 3895 रुपए। धनिया 14700 रुपए (आवक 88 क्विंटल), चना 6790 रुपए (आवक 100 क्विंटल) रहा। लहसुन 5510 से 22890 रुपए तक बिका, मॉडल भाव 11500 रुपए। अन्य जिंसों में गेहूं 2717 (1100 क्विंटल), मूंग 6490 (20 क्विंटल), मक्का 1855 (6000 क्विंटल), सरसों 7725 (1400 क्विंटल), उड़द 7700 (3900 क्विंटल) रहे। तिल्ली, मेथी, अलसी, ज्वार, जौ, ग्वार, मटर, बाजरा, मसूर की आवक शून्य रही।