बारां में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार और श्री वेदमाता गायत्री परिवार ट्रस्ट ने धर्मादा परिसर में जिला स्तरीय नारी जागरण सम्मेलन और कन्या कौशल शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम से पहले गायत्री प्रज्ञापीठ सब्जीमंडी से एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सम्मेलन में जिले भर से 600 से ज्यादा बहनों और बालिकाओं सहित कुल 650 लोगों ने भाग लिया। मुख्य वक्ताओं में डॉ. सुधीरा चौधरी, डॉ. राजश्री जोशी, महिला पुलिस निरीक्षक आशा कौर सिंह और डॉ. सुचित्रा अग्रवाल शामिल थीं। इन्होंने युग निर्माण में नारी की भूमिका, संस्कारवान पीढ़ी, बालिका शिक्षा, नशामुक्ति और कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर मार्गदर्शन दिया। बालिकाओं ने बालिका शिक्षा पर एक नाटिका भी पेश की। कार्यक्रम का संचालन चारु जादौन ने किया। महिला जिला संयोजिका कैलाश मेवाड़ा ने बताया कि इससे पहले 24 तहसील स्तरीय कार्यक्रम भी हो चुके हैं।