बारां शहर की मुख्य सड़कों पर बनी खुली नालियां गोवंश के लिए खतरा बन गई हैं। इन नालियों पर ढक्कन नहीं होने के कारण आए दिन मवेशी इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं। जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार को झालावाड़ रोड पर आशीर्वाद गार्डन के सामने हुई। ढक्कन नहीं होने के कारण एक गोवंश खुली नाली में गिर गया। सूचना मिलने पर गौ सेवक गौरव शर्मा अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी कोशिश के बाद गोवंश को नाली से बाहर निकाला। इस दौरान गोवंश बुरी तरह घायल हो गया, जिसे बाद में इलाज के लिए भेजा गया। खुली नालियों पर जल्द ढक्कन लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले 10 दिनों में 4 से ज्यादा गोवंश इसी तरह खुली नालियों में गिरकर घायल हो चुके हैं। उनका पशु चिकित्सालय में इलाज कराया गया है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद नगर परिषद और संबंधित विभाग नालियों को ढकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों में गुस्सा है। लोगों ने जल्द से जल्द मुख्य सड़क की सभी खुली नालियों पर ढक्कन लगाने की मांग की है, ताकि बेजुबान जानवरों की जान बचाई जा सके।