बारां में श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के तहत पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व की आराधना इन दिनों भक्ति भाव के साथ की जा रही है। आयोजन के दौरान कल्पसूत्र बोहराने की बोली अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, यश भाया और पारख परिवार के नाम रही। वहीं जावरा से आए अखिल भारतीय श्री वर्धमान जैन नवयुवक मंडल के साधर्मिक बंधु भावेश हरण, ओजस सुराणा और रक्षित कोचर पांच दिनों तक प्रवचन देंगे। धर्मसभा में श्रीसंघ की महिमा पर प्रवचन संघ अध्यक्ष राजेंद्र रंगावत, अशोक बोरडिया और वीरेंद्र श्रीमाल ने बताया कि पर्व की आराधना के तीसरे दिन धर्मसभा में साधर्मिक बंधुओं ने श्रीसंघ की महिमा और भक्ति योग के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि तीर्थंकर परमात्मा स्वयं जिस श्रीसंघ को नमस्कार करते हैं, वह श्रीसंघ वंदनीय है। उन्होंने कहा कि कर्मयोग या ज्ञानयोग में मन सक्रिय हो जाता है, लेकिन भक्ति योग में हृदय झूमने लगता है। अध्यात्म जगत में मन की जिसने मानी, वह सब हारे और मन को जिसने मारा, वे सभी तरे। कल से गिरनार स्पर्श यात्रा भाया परिवार ने बताया कि कल से दो दिवसीय गिरनार स्पर्श यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। स्नात्र पूजा और भजन-भक्ति ने बांधा माहौल मंदिर के राजेश पुजारी की ओर से स्नात्र पूजा और भजन-भक्ति कार्यक्रम करवाया गया। गुरुवार की स्नात्र पूजा प्रमोद मारू, राहुल-खुशबू मारू और सचिन-मीनाक्षी मारू परिवार की ओर से कराई गई। वहीं भोजन की व्यवस्था हेमंत और ऋषभ बामला वाले परिवार की ओर से रही। नवयुवक और महिला मंडल सहित श्रीसंघ की मौजूदगी आयोजन में नवयुवक मंडल, महिला मंडल सहित सकल श्रीसंघ के सदस्य मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में उत्साह और भक्ति भाव के साथ सहभागिता की।