बारां जिला परिषद चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 23 वार्डों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इस बार बसपा किसान नेता नरेश मीणा के समर्थन से थर्ड फ्रंट के तहत चुनाव लड़ेगी। पार्टी के उम्मीदवार हाथी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे।