बाड़मेर ANTF टीम ने मवेशियों के बाड़े में जमीन के नीचे गाड़े दो प्लास्टिक के ड्रमों से 43 किलो 685 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया है। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे डोडा-पोस्त की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। ANTF टीम से मिली जानकारी के मुताबिक- डोडा चूरा सूचना मिली थी। बताया गया था कि बाड़मेर सदर थाना इलाके के डाबलीसरा, खारिंगा कला गांव के रहने वाले गंगाराम पुत्र भैराराम के घर में अवैध नशे की बड़ी खेप मिल सकती है। जब खेप को घर के आगे के हिस्से में बने पशु बाड़े में जमीन में गाड़कर रखता है। इनपुट मिलने के बाद टीम ने दबिश दी। टीम ने सदर थाना पुलिस के साथ आरोपी गंगाराम के घर पर दबिश दी। गंगाराम घर पर ही मिला। उससे नाम पूछा तो वह घबराने लगा। टीम उसे पशु बाड़े में लेकर गई। तलाशी के दौरान जमीन पर ताजा खुदाई के निशान दिखाई दिए। फावड़े से खोदकर रेत हटाई तो वहां दो प्लास्टिक के ड्रम मिले। ड्रम में डोडा-पोस्त भरा था। पुलिस ने आरोपी गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया। नशे की खेप का तौल कराया तो यह 43 किलो 685 ग्राम निकला।