बाड़मेर जिले की 17 पंचायत समिति के सरपंचों ओर वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली गई। बाड़मेर पंचायत समिति के 49 और चौहटन समिति के 60 सरपंचों की लॉटरी दो बार निकली। इसके साथ ही अब गांव से लेकर शहर तक राजनीति चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। आपको बता दें कि बाड़मेर से बालोतरा जिला अलग होने के बाद अब बाड़मेर जिले में शिव, चौहटन, बाड़मेर विधानसभा पूरी होने के साथ बायतु विधानसभा की बायतु पंचायत समिति को शामिल किया गया। वहीं गुड़ामालानी विधानसभा की आडेल और नई समिति बनाई मांगता को बाड़मेर में डाला गया है। इससे बाड़मेर का नक्शा बदलने के साथ राजनीति समीकरण भी बदलें है। पंचायत समितियों के परिसीमन और पुनर्गठन करने के बाद सत्ताधारी पार्टी को इसका कितना फायदा मिलेगा। यह चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा। एसडीएम ने 7 समिति के सरपंचों की निकाली लॉटरी बाड़मेर एसडीएम ने जिला परिषद हॉल में बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, बिशाला, डूंगरों का तला, बाटाडू, आडेल और मांगता समिति की लॉटरी निकाली। इन सातों में 188 सरपंच बनेंगे। वहीं, बाड़मेर पंचायत समिति में जनप्रतिनिधियों की ओर से कपूरड़ी को एससी करने पर आपत्ति जताई। जनसंख्या चैक करने पर प्रशासन ने गलती मानते हुए लॉटरी को दुबारा निकाला गया। बाड़मेर पंचायत समिति - 49 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण- 32 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति बिशाला - 19 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति डूगेरों का तला - 19 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति मांगता - 20 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति आडेल - 24 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति बाटाडू - 25 ग्राम पंचायतें शिव में चार पंचायत समिति शिव विधानसभा में चार पंचायत समिति है। विधानसभा में तीन उपखंड है। इस वजह से चार समितियों की लॉटरी तीन जगह निकाली गई। शिव उपखंड पर शिव व भीयाड़ समिति के सरपंचों की लॉटरी निकाली गई। इन दोनों में कुल 62 सरपंच है। वहीं गडरारोड उपखंड क्षेत्र में गडरारोड समिति के 55 सरपंचों की लॉटरी निकाली गई। वहीं रामसर उपखंड में 51 सरपंचों की लॉटरी निकाली गई है। पंचायत समिति शिव - 37 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति भीयाड़ - 25 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति गडरारोड - 55 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति रामसर - 51 ग्राम पंचायतें चौहटन विधानसभा में 5 पंचायत समिति है। इसमें दो उपखंड क्षेत्र है। चौहटन उपखंड में चौहटन, धनाऊ, और लीलसर पंचायत समिति की लॉटरी निकाली गई। इसमें कुल 135 सरंपच बनेंगे। वहीं सेड़वा उपखंड में सेड़वा ओर फागलिया पंचायत समिति लॉटरी निकाली गई। इसमें 97 सरपंच है। पंचायत समिति चौहटन - 60 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति धनाऊ - 50 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति लीलसर - 25 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति सेड़वा - 48 ग्राम पंचायतें पंचायत समिति फागलिया - 47 ग्राम पंचायतें बायतु विधानसभा की एक पंचायत समिति को बाड़मेर जिले में शामिल किया गया। बाकी दो पंचायत समिति बालोतरा जिले में है। बाड़मेर में शामिल बायतु पंचायत समिति में 39 ग्राम पंचायतें है। पंचायत समिति बायतु - 39 ग्राम पंचायतें