बाड़मेर के दर्जी समाज श्मशान घाट में नशेड़ी ताले तोड़कर सामान चोरी करके ले गए। सूचना पर समाज के अध्यक्ष और अन्य लोग पहुंचे। वहां पर देखा तो पानी मोटर, रुपए और अन्य सामान चोर चोरी करके फरार हो गए। श्मशान घाट में ताले और शटर टूटे हुए मिले दर्जी समाज के अध्यक्ष नेमीचंद गोयल ने बताया- समाज के श्मशान घाट में बने कमरों के ताले और शटर को तोड़ा हुआ था। वहां पर शटर एक तरफ से खुला हुआ था। तब मिस्त्री को बुलवाकर खुलवाया और देखा तो अंदर से पानी की मोटर, रुपए और अन्य सामान चोरी हो गया। इसके सामने एक रूम है उसके भी ताले टूटे हुए थे। इसके अंदर नशे का सामान पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।