बठिंडा में बम बनाने की कोशिश से शुरू हुआ मामला अब आतंकी नेटवर्क से जुड़ने तक पहुंच गया। 11 सितंबर 2025 को विस्फोटक तैयार करते समय बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस केस के बाद NIA ने जांच संभाली तो कई खुलासे हुए। NIA ने बेटा गुरप्रीत के ऑनलाइन कट्टरपंथ, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ाव, इंटरनेट पर संदिग्ध गतिविधियों और फंड जुटाने से जुड़े सबूत सामने आने का दावा किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह आतंकी मसूद अजहर के भाषणों से प्रभावित था। NIA ने मार्च 2026 में चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद आरोपी ने खुद को आरोपों से मुक्त करने की मांग की, लेकिन अब मोहाली की विशेष NIA कोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि उसके खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर अब UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत ट्रायल चलेगा। आरोपी के वकील की ओर से दी गई दलीलें कोर्ट में नहीं टिक पाईं। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबर भी पढ़ें… पंजाब से आर्मी के 25 हजार लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजे: ₹35 हजार के लिए जासूसी कैमरा लगवाया, कंट्रोल ISI को दिया पंजाब पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर पाकिस्तान समर्थित जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और कपूरथला पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया। जासूसी के लिए लगाए कैमरे और सिम बरामद की। ये कैमरे कपूरथला आर्मी केंटोनमेंट एरिया में लगे थे। आरोपियों ने बुटीक की आड़ में यहां खुफिया सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। यहां से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भारतीय सेना की गतिविधियां देख रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)