ब्यावर में बुधवार को भाजपा जिला इकाई ने 'सेवा ज्योति यात्रा' निकाली। यह मशाल यात्रा अशोक गार्डन से चांग गेट तक निकली। इसमें बूथ से प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। विधायक शंकर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह कानावत, जिलाध्यक्ष आशीष सांड और सभापति पुष्पा जयकिशन बल्दुआ मौजूद थे। सभापति बल्दुआ ने स्वागत किया। यात्रा से पहले कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और सीएम शर्मा के भाषण सुने। राष्ट्रगान के बाद मशाल यात्रा शुरू हुई। सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामनारायण तर्क, प्रकाश अम्बुरे, स्वास्तिका खंडेलवाल और प्रांजल गौड़ ने मशाल थामकर अगुवाई की। विधायक शंकर सिंह रावत और वीरेंद्र सिंह कानावत ने भाजपा की विचारधारा और जनसेवा पर जोर दिया। नरेश कनोजिया ने 'विजन-2047' का संदेश दिया। श्याम अग्रवाल ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के पीएम मोदी के प्रयासों पर बात की। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड ने अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ भाजपा की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है। बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति पुष्पा जयकिशन बलदुवा, उपसभापति दीक्षांत, पूर्व प्रधान गणपत सिंह रावत एवं वीरेंद्र सिंह रावत सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा वर्षा तिलोकनी, लक्ष्मी मनोज राज तंवर, रवि टांक, तुलसी राम शर्मा, आनंद तोमर, लक्ष्मण पोपावत, रविन्द्र जॉय, गोविंद जी, रामावतार लाटा, किशोर पाल सिंह, संदीप तिलक, रूपेश भारद्वाज, पूजा बंटी राठौड़, आर.पी. सिंह, पवन जिंगर, ईश्वर तंवर, जय सिंह रावत, सुनीता भाटी, बद्री सामरिया, नीरू महेंद्र चौहान, मूलसिंह राजपुरोहित, निशांत सिंघल, विकास साचोरा, अजय हेड़ा, एकल तंवर, ललित भट, नेनूराम देवड़ा एवं मुकेश सामरिया सहित भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व पार्षद, जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरी यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जोश और एकजुटता देखने को मिली। आमजन ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ ने ब्यावर में संगठन की एकजुटता के साथ राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।