ब्यावर में बुधवार को मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस अवसर पर उनके जीवन, आदर्शों और मानवता के संदेश को याद किया गया। लोगों ने अमन, शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। रंगरेज बिरादरी विकास समिति ने चांग गेट पर जुलूस का स्वागत किया। समिति के सदर मुस्ताक अली के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने जुलूस का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस दौरान गुलजार राही, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद युसूफ, मुमताज अली और बाबू कासिम सहित कई सदस्य मौजूद रहे। समाजबंधुओं ने जुलूस पर पुष्पवर्षा कर लोगों को मुबारकबाद दी।