ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर सानवाड़ा और वीरवाड़ा के बीच पिंडवाड़ा की तरफ जा रहे एक ऑटो रिक्शा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क से दूर गड्ढे में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार महिलाएं घायल हो गई। इस घटना में ऑटो में सवार चार महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा और मेल नर्स राजू जीनगर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान गंभीर घायल रामाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, घायल डिंगार गांव निवासी छोगी देवी पत्नी लक्षाराम, सुखी देवी पत्नी छगनलाल, चेनू देवी पत्नी लाखाराम, ज्योत्सना और रामाराम पुत्र चेनाजी का इलाज चल रहा है्।