ब्यावर में 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। इसमें मोटर वाहन दुर्घटना दावा (MACT) के ज्यादा से ज्यादा केस निपटाने पर जोर रहेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में लंबित मामलों को आपसी सहमति और सुलह-समझौते से जल्द निपटाने पर चर्चा हुई। अपर जिला न्यायाधीश विजय प्रकाश सोनी, गिरिजा भारद्वाज और प्राधिकरण सचिव सोनल पारीख मौजूद थीं। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से पक्षकारों को लोक अदालत के जरिए शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रेरित करने को कहा। 'मीडिएशन 3.0' के तहत मध्यस्थता की भूमिका पर भी बात हुई। अधिवक्ताओं से पक्षकारों को इसके लाभ बताकर विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने को प्रेरित करने को कहा गया। लोक अदालत के प्रचार के लिए कपड़े की थैलियां जारी कर अधिवक्ताओं को बांटी गईं। इनसे लोक अदालत के प्रचार के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बैठक में कई अधिवक्ता मौजूद रहे। प्राधिकरण ने सभी से आगामी लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा केस आपसी सहमति से निपटाने में सहयोग की अपील की।