ब्यावर नगर परिषद सभागार में बुधवार को सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में 270 नागरिकों ने हिस्सा लिया, जिनमें 130 महिलाएं और 140 पुरुष शामिल रहे। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। पट्टे, भवन स्वीकृति और नामांतरण जारी शिविर में दो धारा 69ए पट्टे और तीन भवन निर्माण स्वीकृतियां जारी की गईं। इसके अलावा तीन नामांतरण भी किए गए। नागरिकों को 80 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे संबंधित लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। पीएम स्वनिधि से मिले 25-25 हजार के चेक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दो लाभार्थियों को 25-25 हजार रुपए के चेक प्रदान किए गए। वहीं, बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से 55 नागरिक लाभान्वित हुए। अधिकारियों ने समझाई योजनाओं की प्रक्रिया शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के बारे में बताया गया तथा मौके पर ही विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद शिविर में विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड और नगर परिषद सभापति पुष्पा बल्दुआ सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभापति पुष्पा बल्दुआ ने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश नगर परिषद आयुक्त कीर्ति कुमावत ने आमजन से सेवा सेतु अभियान का अधिकाधिक लाभ उठाने और पात्रतानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं में आवेदन करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविर में आने वाले नागरिकों के प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।