ब्यावर में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता (अंडर-17/19) में गुरूदीप अकेडमी की छात्रा साक्षी सामरिया ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में साक्षी ने सारोठ की छात्रा को हराया। स्वर्ण पदक के साथ ही साक्षी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। राज्य स्तर पर ब्यावर का प्रतिनिधित्व करेंगी साक्षी अब साक्षी सामरिया भरतपुर जिले की डीग तहसील में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में ब्यावर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से गुरूदीप अकेडमी और ब्यावर जिले में खुशी का माहौल है। वुशु में मानसी सामरिया का शानदार प्रदर्शन इसी तरह केशव इंटरनेशनल स्कूल, बिजयनगर में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता अंडर-17/19 में गुरूदीप अकेडमी की छात्रा मानसी सामरिया ने शानदार प्रदर्शन किया। मानसी ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में उन्होंने सेन्दड़ा की छात्रा को हराया। श्रीगंगानगर में राज्य स्तर पर दिखाएंगी दम स्वर्ण पदक जीतने के बाद मानसी सामरिया का चयन श्रीगंगानगर में होने वाली राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ब्यावर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय परिवार ने दी बधाई साक्षी और मानसी की इस सफलता पर गुरूदीप अकेडमी के शिक्षकों, प्रशिक्षकों, विद्यालय परिवार, परिजनों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताई। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।