मॉडल टाउन-2 सहयोग नगर स्थित गुरुद्वारा भाई लालो जी दुख निवारण साहिब में ब्रह्मज्ञानी भाई लालो जी का जन्म दिवस श्रद्धा और सादगी से मनाया गया। इस मौके पर स्त्री सत्संग की ओर से सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। वाहेगुरु सिमरन किया गया। मुख्य सेवादार बलकरण सिंह सरपाल ने बताया कि हजूरी रागी भाई हरफूल सिंह ने गुरमत विचार के जरिए भाई लालो जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने किरत करो, नाम जपो के सिद्धांतों पर बात रखी। उन्होंने गुरु नानक देव जी द्वारा भाई लालो जी की रूखी-मिस्सी रोटी स्वीकार करने का ऐतिहासिक प्रसंग भी सुनाया। समापन पर अरदास हुई। इसके बाद मिष्ठान और गर्म दूध का अटूट लंगर बरताया गया। बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी।