भीलवाड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर दूसरे चरण की दावेदारी शुरू हो गई है। दो चरणों में होने वाले चुनाव में भीलवाड़ा में पहले चरण में 9 पंचायत समितियां, जबकि दूसरे चरण में 7 पंचायत समितियों में दावेदारों के नाम सामने आए हैं। हालांकि दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई जगहों पर एक नाम पर भी रायशुमारी हो रही है, वहीं कई गांवों में एक ही सीट के लिए 6 से ज्यादा दावेदार मैदान में उतरने की संभावना है। ऐसे में सरपंच की कुर्सी का मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है। पंच और सरपंच के लिए दूसरे चरण में 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई। अब 30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होगा। इसी दिन नाम वापसी होगी।31अक्टूबर को मतदान होगा। देखिए संभावित दावेदारों की लिस्ट ये खबर भी पढ़ें… भीलवाड़ा में पहले-चरण के चुनाव में सरंपच-पद के संभावित दावेदार:एक सीट पर 8 में टक्कर; जानें- आपके इलाके में कौन कर रहा दावेदारी भीलवाड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। दो चरणों में होने वाले चुनाव में भीलवाड़ा में पहले चरण में 9 पंचायत समितियां हैं। इनमें से कुछ पंचायत समितियों में दावेदारों के नाम सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें…