भरतपुर के भौंडा गांव में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 3 आरोपी भौंडा गांव के रहने वाले हैं। वैर सीओ नीरज भारद्वाज ने बताया- गिरफ्तार आरोपियों में वैर के भौंडा गांव के भागमल गुर्जर, सोनी गुर्जर और शेर सिंह गुर्जर और नावर गांव निवासी कुमर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से वैर, भुसावर, हलैना, खेड़ली मोड़, बयाना, नदबई थाने के करीब 100 पुलिसकर्मी गांव में तैनात हैं। गांव में कुछ महिलाएं और बच्चे ही रह गए हैं, बाकि लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं। पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की भौंडा गांव में रविवार शाम को पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने क्रेशर प्लांट पर थे, इसी दौरान 70-80 लोगों ने क्रेशर प्लांट स्थित उनके ऑफिस पर हमला कर दिया था। 70-80 लोगों ने किया हमला बता दें कि रविवार की शाम को भीड़ ने बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना (68) के क्रेशर प्लांट पर हमला कर दिया था। हमले में उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर घायल हो गए। अतर सिंह को गंभीर हालत में रविवार रात 11:30 बजे SMS हॉस्पिटल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश ने बताया- घटना के समय क्रेशर प्लांट पर करीब 20 से 25 कर्मचारी भी मौजूद थे। …. घटना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें राजस्थान- भाजपा के पूर्व-विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या:ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया हमला, परिजन बोले- पुलिस मौके पर नहीं पहुंची राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या कर दी गई। हमले में उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर घायल हो गए। अतर सिंह को गंभीर हालत में रविवार रात 11:30 बजे SMS हॉस्पिटल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर) पूर्व-विधायक का पीछा करते हुए घर में घुसी थी भीड़:अतर सिंह की हत्या, घर में लगाई थी आग; पत्नी 20 कैमरों की रिकॉर्डिंग ले गई राजस्थान में पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या को लेकर अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। क्रेशर प्लांट में लगे 20 सीसीटीवी के फुटेज भी अब तक पुलिस को नहीं मिले हैं। (पढ़ें पूरी खबर)