अलवर जिले में पंचायत राज चुनाव के पहले चरण के चुनाव के नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर को अलवर के मिनी सचिवालय में नामांकन करने वालों की जबर्दस्त भीड़ हैं। बीजेपी ने सुबह ही 39 में से 34 वार्डों के टिकट घोषित कर दिए। कांग्रेस ने भी टिकट वाले दावेदारों को फोन कर सूचना दे दी। इसके बाद पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता नामांकन जमा कराने पहुंचे हैं। पहले चरण की वोटिंग 22 अक्टूबर को है। बीजेपी व कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशियों के अलावा कुछ बागी भी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि नामांकन वापसी के बाद चुनाव की असली तस्वीर सामने आ सकेगी। अलवर में 12 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य की 39 सीटों के लिए कुल 66 नामांकन जमा हुए थे। वहीं सभी पंचायत समिति 221 सदस्यों के लिए 246 नामांकन दाखिल हुए थे। आखिरी तारीख को बड़ी संख्या में नामांकन जमा होंगे। 12 अक्टूबर को भी अलवर मिनी सचिवालय में जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन जमा कराने वालों की भीड़ रही थी। लेकिन अब नामांकन जमा कराने की अंतिम तारीख है। इस कारण अधिक संख्या में चुनाव लड़ने के दावेदार और उनके समर्थकों की भीड़ रहेगी।