28 सितंबर को सीएम भजन लाल शर्मा भरतपुर आ सकते हैं। बयाना में सीएम एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। साथ ही भरतपुर में कर्मशील और ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन के पास अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि सीएम के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यालय में बैठक की जा रही है। CM के दौरे को लेकर बैठक बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने बताया कि 28 सितंबर को सीएम भजन लाल शर्मा भरतपुर आ सकते हैं। सीएम की दौरे को लेकर जयपुर से कॉल आया है। इसके बाद तैयारी शुरू कर दी गई हैं। सीएम के दौरे को लेकर आज शाम 5 बजे बीजेपी कार्यालय में एक बैठक भी आयोजित की जा रही है जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। 28 सितंबर को भरतपुर आएंगे CM वहीं प्रशासन के पास अभी तक सीएम के दौरे को लेकर कोई खबर नहीं है। इससे पहले सीएम नगर निकाय चुनावों से पहले भरतपुर दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने रूट शो किया था। 28 सितंबर को सीएम कर्मशिला और ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास करेंगे।