भरतपुर में बुधवार को निकाय चुनावों के दौरान बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने BLO को धमकी दे डाली। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में प्रदेश प्रवक्ता BLO से कह रहे हैं कि तुझे 5 मिनट में फोड़ दूंगा। प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक की पत्नी कल्पना कौशिक वार्ड नंबर 25 से चुनाव लड़ी थीं। फर्जी वोट की शिकायत पर शैलेश कौशिक अपनी पत्नी के साथ बूथ पर पहुंचे थे। प्रत्याशी पत्नी के साथ पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता सोनी एकेडमी स्कूल में वोटिंग के लिए बूथ बनाया गया था। एक व्यक्ति जब वोट डालने के लिए आया तो उसे पता लगा कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। इस पर प्रत्याशी कल्पना कौशिक अपने पति के साथ बूथ पर पहुंची थी। जिसके बाद BLO और प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक के बीच विवाद हो गया। BLO को 5 मिनट में फोड़ने की धमकी बूथ के अंदर प्रत्याशी के पति शैलेश कौशिक ने BLO के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दिया। शैलेश कौशिक ने BLO से कहा कि बदतमीजी मत करना नहीं तो 5 मिनट में तुझे फोड़ दूंगा। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने प्रदेश प्रवक्ता का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।