भरतपुर में भाजपा ऑफिस के पास बनी पानी की टंकी पर मंगलवार को एक कांग्रेसी कार्यकर्ता चढ़ गया। कार्यकर्ता ने पूर्व विधायक अमर सिंह पर जिला परिषद की टिकट बेचने का आरोप लगाया। कार्यकर्ता का आरोप है कि पूर्व विधायक उसे टिकट नहीं देकर वार्ड नंबर 21 से एक भाजपा कार्यकर्ता को टिकट दे दी। सूचना पर कांग्रेस के संगठन महासचिव योगेश सिंघल पहुंचे उन्होंने कार्यकर्ता से बात करते हुए बताया कि अभी टिकट वितरण नहीं हुआ है। जब टिकट वितरण होगा तब उसे टिकट देने पर विचार किया जाएगा। पूर्व विधायक ने टिकट देने से किया मना SI हरेंद्र सिंह ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ा है। मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो, व्यक्ति ने अपना नाम योगेंद्र सिंह निवासी एलउ बताया। योगेंद्र सिंह ने बताया कि उसे जिला परिषद के वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस का टिकट नहीं मिला है। इससे नाराज होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ा है। वार्ड नंबर 21 से मांगी टिकट योगेंद्र ने बताया कि बयाना के पूर्व विधायक अमर सिंह जिला परिषद की टिकट बेचने में लगे हुए हैं। उसने वार्ड नंबर 21 से जिला परिषद की टिकट मांगी थी लेकिन, पूर्व विधायक ने टिकट देने से मना कर दिया। पूर्व विधायक ने एक बीजेपी के कार्यकर्ता को टिकट देने का मन बना रहे हैं। पिछले चुनावों में भी मांगी थी टिकट इससे पहले भी योगेंद्र ने वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस से टिकट मांगा था। उस समय भी कांग्रेसी नेताओं ने दूसरे व्यक्ति को टिकट दे दिया। अब योगेंद्र का कहना है कि जब तक कांग्रेसी कार्यकर्ता उससे आकर नहीं मिलते तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।