भरतपुर शहर के जनाना हॉस्पिटल में शनिवार को एक नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की लापरवाही के कारण बच्ची ने दम तोड़ा। हालांकि डॉक्टरों ने सांस नली में दूध जाने के बाद मौत होने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश से मामला शांत करवाया। अब 3 पॉइंट्स में सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला डॉक्टर बोले- दूध सांस की नली में फंसने की आशंका मामले में NICU के डॉक्टर शेखर शर्मा ने बताया- नवजात को दो बार उनके पास लाया गया था और दोनों ही बार डॉक्टरों ने उसे पूरी गंभीरता से अटेंड किया और दवाइयां भी लिखीं। डॉ. शर्मा के अनुसार, कई बार नवजात बच्चों को दूध पिलाते समय दूध उनकी सांस की नली में चला जाता है, जिससे कुछ ही क्षणों में बच्चे की मौत हो जाती है। ऐसे मामलों में बच्चे को तुरंत संभाल पाना बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल की ओर से बच्ची को बचाने का हर संभव प्रयास किया गया था। हालांकि फिलहाल हॉस्पिटल प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।