कांग्रेस ने ​जयपुर जिला परिषद के सभी 57 वार्डों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 29 वार्डों में महिलाओं को टिकट दिए हैं। पंचायतीराज में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है इसलिए आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इन पर महिलाओं को टिकट देना अनिवार्य था। उपजिला प्रमुख रहे मोहन डागर को कांग्रेस ने वार्ड 12 से टिकट दिया है, डागर पीसीसी मेंबर हैं, यूथ कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव नीमा वर्मा को कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के वार्ड 42 से टिकट दिया है। कांग्रेस ने वर्मा को जेनजी उम्मीदवार के तौर पर टिकट दिया है। यूथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर सूरा को वार्ड 28 से उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने चौमूं और गोविंदगढ़ पंचायत समिति में सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए। चौमूं में 25 और गोविंदगढ़ में 19 उम्मीदवार घोषित कांग्रेस ने कांग्रेस ने चौमू और गोविंदगढ़ पंचायत समिति में सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चौमू में 25 वार्डों और गोविंदगढ़ में 19 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा की है। यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अंजू यादव को वार्ड 10 से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने युवा चेहरों को निकाय चुनावों की तर्ज पर तवज्जो देने की घोषणा की थी। कांग्रसे के उदयपुर घोषणा पत्र में आधे टिकट 50 साल से कम उम्र वालों को देने का वादा किया था। चौमूं पंचायत समिति के 25 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट गोविंदगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट