भरतपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर भाजपा ने वार्ड नंबर 2 की पार्षद अंबिका सैनी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। अंबिका सैनी ने पहले भाजपा की ओर से और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी नामांकन दाखिल किया था। अब भाजपा की ओर से उन्हें अधिकृत उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो गई है। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 5 के पार्षद गजेंद्र सैनी ने नामांकन दाखिल किया है। आज निर्वाचित पार्षद डिप्टी मेयर का चुनाव करेंगे। इसके साथ ही नगर निगम के 62 पार्षदों का शपथ ग्रहण भी होगा। अनुराधा सिंह निर्विरोध चुनी गई थीं मेयर पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विचित्रा सिंह ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद भाजपा की अनुराधा सिंह को निर्विरोध मेयर चुना गया था। सोमवार को अनुराधा सिंह समेत 3 पार्षदों ने शपथ ली थी। अब डिप्टी मेयर के चुनाव के साथ 62 पार्षद शपथ लेंगे।