जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर जनता लगातार अपनी समस्याएं शेयर कर रही है। समाधान होने से उनका भरोसा भी बना हुआ है। प्रशासन तक उनकी परेशानी पहुंचने से उन्हें हल मिलने की उम्मीद भी जगी है। सड़क, बिजली, पानी ही नहीं परिवहन, स्वास्थ्य और जिम्मेदारों की लापरवाही पर भी पब्लिक पोस्ट कर सवाल पूछ रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… शास्त्री नगर: बेसहारा पशु और खुले में कचरा बना परेशानी जयपुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शास्त्री नगर से अनुभव चतुर्वेदी ने एरिया में खुले में पड़े कचरे और उनमें मुंह मारते बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सेक्टर–5 में मौजूद एक खाली प्लॉट में आसपास के लोग कचरा डाल रहे हैं। इससे गंदगी और दुर्गंध तो हो ही रही है, दिनभर बेसहारा पशुओं का जमावड़ा भी लगा रहता है। सांगानेर: सुनसान सड़क पर एक भी रोड लाइट नहीं बुद्धसिंहपुरा से खूबराम सबलानिया ने पोस्ट कर रोड लाइट न होने की समस्या का समाधान करने को कहा है। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया है कि सांगानेर के वार्ड 111 में आबकारी थाने से जसवाल मार्केट तक करीब 200 मीटर रोड पर एक भी रोड लाइट नहीं है। इससे पूरा इलाका सुबह शाम अंधेरे में डूबा रहता है जिससे यहां दुर्घटना होने की आशंका भी रहती है। यह सड़क, बुद्ध विहार, मानसागर विस्तार और रॉयल ट्विन्स अपार्टमेंट को जाने का मुख्य रास्ता भी है। इसका समाधान करवाएं। सुखदेवपुरा: पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव सुखदेवपुरा, नोहारा से भागवत प्रसाद शर्मा ने खराब रोड और उस पर हो रहे जलभराव की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि वाटिका रोड को कुछ महीने पहले ही नई बनाया गया था। साथ ही मीडियन में करीब एम मीटर ऊंची कंक्रीट वॉल भी बनाई गई है। लेकिन पाइप नहीं डालने से दोनों तरफ जलभराव होने से ये रास्ता डूब जाता है। निकायसी व्यवस्था न होने से सुबह–शाम इस रास्ते पर काफी जाम लगता है। इस समस्या का समाधान समय रहते करवाया जाए। मालपुरा गेट: टूटे फैरो कवर, लोग आए दिन हो रहे चोटिल सांगानेर के मालपुरा गेट से टूटे फैरो कवर की परेशानी 'भास्कर समाधान' पर रमेश यादव ने भेजी है। उन्होंने बताया कि मालपुरा गेट पर बनी नाली के फैरो कवर टूट गए हैं। लोकल अथॉरिटी को कई बार इन्हें दूसरा लगवाने के लिए कह चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। रात के अंधेरे में आए दिन कोई न कोई इस नाली की वजह से चोटिल हो रहा है। बेसहारा पशु और दोपहिया वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… जवाहर नगर: पोस्ट के बाद बन गई डामर की पक्की सड़क जवाहर नगर के टीला नंबर 6–ए से मनीष गुर्जर और कमल कुमार ने खराब रोड की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि जयपुर बायपास, सेक्टर–4 के हमारे एरिया में बारिश के पहले से ही रोड बहुत खराब है। ऊबड़–खाबड़ रास्ते पर गुजरते वाहनों का अक्सर नियंत्रण बिगड़ जाता है। सघन आबादी क्षेत्र होने से यहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद सप्ताह भर में ही पक्की सड़क बना दी गई। इससे लोग काफी राहम महसूस कर रहे हैं। सुशीलपुरा: भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार' पंकज शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र सुशीलपुरा में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पानी नहीं आने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या सामने आने के बाद पार्षद भवानी सिंह राजावत ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू करवाई। पानी की व्यवस्था होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए पार्षद भवानी सिंह राजावत को ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 2.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 3.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 4.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 5. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 6.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 7.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 9.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 10.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी