भीलवाड़ा में धूप-दीप की सुगंध और 51 दीपकों की जगमगाती लौ के बीच भैरूजी के जयकारे गूंजेंगे। नवकार मित्र मंडल, भीलवाड़ा की ओर से 23 सितंबर को कोटा रोड स्थित यश विहार, अहिंसा सर्किल पर ‘एक शाम श्री टॉडगढ़ काला-गोरा भैरूजी के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। नवकार मित्र मंडल के पवन बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 51 दीपकों से महाआरती के साथ होगी। इसके बाद राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सिसोदिया (पाली) और प्रेम शंकर जाट (भीलवाड़ा) भैरूजी के भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या शाम 7.15 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगी। देवेन्द्र डूंगरवाल ने बताया कि आयोजन श्री काल भैरव के मुख्य उपासक विद्याप्रकाश पडियार (गुरुदेव), नाकोड़ा उपासक कपिल पडियार और श्री देवनारायण उपासक रतनलाल सेन के सानिध्य में होगा। भजनों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां जारी हैं। टॉडगढ़ काल भैरव धाम से जुड़ी आस्था आयोजकों ने बताया कि अजमेर जिले के टॉडगढ़ क्षेत्र स्थित काल भैरव धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां देशभर से श्रद्धालु अपनी समस्याओं और मनोकामनाओं को लेकर पहुंचते हैं। उपासकों द्वारा श्रद्धालुओं की समस्याएं सुनकर उन्हें धार्मिक मार्गदर्शन दिया जाता है। धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील आयोजकों ने भजन संध्या में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से धार्मिक मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने पान, बीड़ी, गुटखा और शराब जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहकर सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। तैयारियों में जुटी मंडल की टीम आयोजन की तैयारियों में पवन सिंघवी, सुष्मित देरासरिया, प्रकाश पितलिया, दिनेश गांधी, सुरेंद्र सांखला, संजय रांका, नरेंद्र चौधरी, विभोर गोधा, हितेश काबरा, भैरूलाल बोहरा, रमेश कोठारी, मदन भंडारी, भूपेंद्र मोगरा, कान्तीलाल लुंकड़, संजय मांडोत, विमल पितलिया, अंकित गिलुडिया, राहुल पानगडिया, शांतिलाल कोठारी, धर्मेश गांधी, संदीप पटवारी, शंकर सिंह राठौड़, पिंटू माली, अमित चौधरी, वैभव जैन, राकेश लोढ़ा, आयुष खटोड़, मुकेश कुमार सुवालका, देवेन्द्र सुखवाल, गौरव चतुर्वेदी और कविश नाहर सहित नवकार मित्र मंडल के सदस्य व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।