भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सांगानेर स्थित कीरों का खेड़ा इलाके में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फायरिंग की घटना सामने आई। घटना में 20 साल का युवक छर्रे लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध मामले में जांच जारी सुभाषनगर थानाधिकारी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना के तरीके को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग वास्तव में हुई या किसी अन्य कारण से युवक घायल हुआ। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यदि फायरिंग हुई तो गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई। तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। पुलिस मौके और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर रही है। हाथ पर मिले छर्रे के निशान पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान लखन कीर (20) पुत्र हरजी राम कीर, निवासी कीरों का खेड़ा सांगानेर के रूप में हुई है। युवक के दोनों हाथों और बांह पर छरें लगने के निशान मिले हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसका एमजीएच में इलाज चल रहा है। गाड़ी लेने गया था फायर कर दिया लखन कीर का कहना है कि- मैं अपने पापा की गाड़ी लेने के लिए तस्वारिया रोड पर गया था। वहां कुछ लड़के बैठकर शराब पी रहे थे, उन्होंने मुझे गोली मार दी। वहां सोनू, नानूराम और गोपाल तीनों बैठे हुए थे। इनकी मेरे पापा से भी बहस हुई थी। मैंने सुभाष नगर थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।