भीलवाड़ा के एक व्यक्ति के साथ हरियाणा के एक युवक ने मिट्टी को सोना बताकर 21 लाख रुपए की ठगी कर ली। बाबा धाम के पास रहने वाले युवक ने थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि हरिणाया के एक व्यक्ति ने पहले उसका विश्वास जीता और बाद में उससे 21 लाख रुपए की मिट्टी सोना बताकर थमा गया। इस मामले में पुलिस ने फरीदाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामला शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। यहां बाबा धाम के पास रहने वाले जगदीश प्रजापत ने थाने में एक रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि करीब 1 महीने पहले वो हरियाणा में रहने वाले एक व्यक्ति वारिस के संपर्क में आया। उसने जगदीश को बताया कि उसका भैंसों का व्यवसाय है और वो यहां भैंसे खरीदने-बेचने के लिए आता है। बातों में फंसाकर जान-पहचान बढ़ाई उसने बताया कि वो यहां किसी के लिए घी लेकर आया था, लेकिन जिस व्यक्ति को घी देने जाना था वो व्यक्ति किसी अर्जेंट काम के चलते बाहर चला गया, इसलिए उसे देसी घी बेचना है। इस पर जगदीश ने उसकी घी खरीद लिया और इसके बाद से इस व्यक्ति का जगदीश के घर में आना जाना शुरू हो गया। कभी वो चावल लेकर आता तो कभी कोई और सामान लेकर आता। घर पर आने-जाने लगा फैमिलियर होते हुए जगदीश की मां को अपनी बहन बना लिया और घर में फैमिली जैसा माहौल बना लिया। वो कोई छोटी-मोटी चीजें लाता और उन्हें देता रहता था। इसी बीच उसने जगदीश को बताया- उसके एक मिलने वाले व्यक्ति बैंक से रिटायर्ड हुआ है और उनके पास में सोने की मिट्टी और कंकर है। जिन्हें वो गलाएगा तो सोने की डली बन जाएगी। उसे ये सोना बेचना है, अगर लेने में इंटरेस्टेड हो तो ले लो या किसी और को बिकवा दो। वो बाजार से कम रुपए में सोना दे देगा। सुनार को चेक करवाया तो सोना निकला इस पर जगदीश के मन में लालच आ गया। उसने सोने की मिट्टी में से कुछ कंकड़ और मिट्टी लेकर सुनार के पास जाकर चेक करवाया तो वो ओरिजिनल सोना निकला। वारिस ने जगदीश को विश्वास दिलाया कि मेरे पास और सोना पड़ा हुआ है, मैं आऊंगा तब लेकर आऊंगा और वो चला गया। इसी बीच परिवार ने उसको देने के लिए मिलने जुलने वालों से और पर्सनल लोन लिया और 21 लाख रुपए इकट्ठा किए। कुछ रुपए कम पड़ने पर उसने परिवार के गहने भी रुपए के साथ इकट्ठा किया। 21 लाख में सोना बताकर मिट्टी थमा दी कुछ दिन बाद जब वो व्यक्ति आया तो अपने साथ मिट्टी जिसे वो सोना बता रहा था लेकर आया। जगदीश ने फिर से मिट्टी के ढेर में से थोड़ी मिट्टी ली ओर उसे सुनार को चेक करवाई तो वो सोना ही निकली। इसके बाद वो व्यक्ति उन्हें सोने वाली मिट्टी देकर 21 लाख रुपए और सोने के गहने लेकर चला गया। उसके जाने के बाद जब उसे शक हुआ तो उसने फिर से मिट्टी के ढेर में से मिट्टी ली और सुनार के पास जाकर चेक करवाया तो वो मिट्टी निकली। आरोपियों को फरीदाबाद से पकड़ा थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया ने बताया- धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जिस मोबाइल ओर सिम से फोन आया था उसकी डिटेल निकलवाई गई, कॉल डिटेल, सीडीआर निकलवाई। जहां वो मिले उस जगह के वीडियो फुटेज निकलवाने के बाद हम फरीदाबाद पहुंचे और यहां से दो व्यक्तियों को डिटेन किया। रेकी करने के बाद लोगों को फंसाते ये लोग अलग-अलग जगह पर जाते ओर रेकी करते थे। वहां जाकर कभी गाय का दूध, कभी जैकेट लेकर आते तो कभी कंबल लेकर आते ओर उनको बचने के बहाने गलियों में घूमते। आसपास की महिलाओं से बातचीत करते, फैमिली बैकग्राउंड जानते उसके बाद लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसा लेते हैं। इनसे डिटेल पूछताछ की जा रही है। इनको गिरफ्तार किया गांधीनगर पुलिस की टीम ने फरीदाबाद (हरियाणा) क्षेत्र से वारिस मलिक (54 ) पुत्र शमसुद्दीन मलिक निवासी शहीद नगर, गाजियाबाद ओर आदर्श नगर गाजियाबाद निवासी सलमान ( 33 ) पुत्र मीनू मलिक को गिरफ्तार किया ।