रक्षाबंधन पर भीलवाड़ा जिला जेल से भाई-बहन के रिश्ते की भावुक तस्वीर सामने आई। जिला जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें दूर-दूर से जेल पहुंचीं। जैसे ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, कई बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े, वहीं भाइयों की आंखें भी नम हो गईं। दरअसल, रक्षाबंधन को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से बंदियों और उनकी बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की गई। जेल अधीक्षक के अनुसार पर्व को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जेल परिसर में आरएसी और जेल जाब्ता तैनात रहा। बहनों के लिए तिलक और राखी की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की गई थी। कुमकुम, रोली, मिठाई सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। राखी बांधते ही छलक पड़े आंसू बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया, राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र और बेहतर भविष्य की कामना की। इस दौरान कई बहनें भाइयों को जेल में बंद देख रो पड़ी, जिन्हें भाइयों ने दिलासा दिया। मुलाकात के दौरान भाइयों ने बहनों से अपराध से दूर रहने और आगे बेहतर जीवन जीने का वचन दिया। अब देखिए- तस्वीरें…