प्रदेश के 309 निकायों में टिकटों के बंटवारे को लेकर जयपुर में बीजेपी मुख्यालय में शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन भी रायशुमारी जारी रहेगी। अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के निकायों को लेकर गुरुवार को मंथन होना था। लेकिन देरी और केंद्रीय मंत्री के नहीं पहुंचने पर बीकानेर संभाग की टिकटों को लेकर मंथन नहीं हो सका। वहीं अजमेर संभाग में देवली, टोंक और नागौर के निकायों की रायशुमारी के समय विवाद भी सामने आया। सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने स्थानीय विधायक व जिलाध्यक्ष ने एक-दूसरे पर चहेतों को टिकट देने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों की आपसी सहमति से टिकट फाइनल किए गए। आज बीकानेर, कोटा और जोधपुर संभाग के टिकटों को लेकर मंथन होगा। भरतपुर और जयपुर संभाग के टिकटों की शनिवार को समीक्षा होगी। अजमेर में बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत पत्नी हेमलता गहलोत को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। वहीं बीजेपी से बागी होकर विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले ज्ञान सारस्वत और उनकी बेटी हर्षिता ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए फॉर्म लिया है। … निकाय चुनाव से जुड़ी जिलों की खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें… जयपुर |