भीलवाड़ा में राजसेम के नर्सिंग कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिलने से हम परेशान हैं। महात्मा गांधी अस्पताल के कर्मियों ने अस्पताल के पार्क में इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन किया और समय पर वेतन दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल राजमेसकर्मी राहुल पायक ने बताया- हम राजमेज के जरिए महात्मा गांधी जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। राज्य सरकार की चयन बोर्ड प्रक्रिया के तहत हमारा चयन किया गया है। लेकिन अभी तक वेतन आईडी जरनेट नहीं होने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में त्योहार के माहौल में पारिवारिक खर्च भी नहीं चला पा रहे हैं। परिवार को त्योहार मनाने में भी होगी परेशानी राहुल पायक ने बताया- त्योहारी सीजन के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं हुआ। इससे घर परिवार में त्योहार मनाने भी दिक्कतें आएगी। इस को लेकर राज्य के उच्च राज मेस नर्सिंगकर्मी स्तर के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों से लेकर जिला चिकित्सा प्रशासन को अवगत कराया है। अभी तक किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई है। समय पर वेतन नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे राहुल पायक ने बताया- आज विरोध प्रदर्शन कर अपनी बात को रखा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।