भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में 70 वार्डों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो चुकी है। 45 वार्ड जीतने वाली भाजपा पूर्ण बहुमत से बोर्ड बना रही है। सबसे बड़ी जीत वार्ड 36 से राजेंद्र जैन (भाजपा) की हुई है, वार्ड 36 में कुल वोट 2558 हैं। इसमें जैन को 2426 वोट मिले हैं जबकि इनके सामने कांग्रेस के सतीश सुखवाल को 113 वोट मिले ओर नोटा में 19 वोट पड़े। यानि 94.84% वोट जैन को पड़े, वहीं 4.42% वोट कांग्रेस के सतीश सुखवाल के रहे। इसी तरह सबसे कम वोट के अंतर से जीत वार्ड 7 में हुई। यहां इंदु टाक निर्दलीय को 620 वोट मिले जबकि सामने भाजपा प्रत्याशी को 614 वोट मिले। यहां हार जीत का अंतर मात्र 6 वोट का रहा। अब पढ़िए वार्ड का वोटिंग प्रतिशत दिग्गज भी सीट नहीं बचा पाए भाजपा और कांग्रेस से कई बड़े चेहरे चुनाव नहीं जीत पाए। भाजपा से वार्ड 35 से महापौर की दावेदार खुशबू शुक्ला निर्दलीय प्रत्याशी उदय लाल से हार गईं। जबकि भाजपा प्रवक्ता विनोद झूर्रानी की पत्नी प्रीति झुर्रानी वार्ड नंबर 41 से हारी हैं। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ममता ठाकुर ने उन्हें हराया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीपी खटीक की पत्नी समदू देवी खटीक वार्ड नंबर 52 से भाजपा प्रत्याशी रमेश खोईवाल से हारी। जबकि 6 बार से लगातार कांग्रेस से पार्षद रही मंजू पोखरना को वार्ड नंबर 26 से भाजपा के शंकर लाल जाट ने हराया। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक को वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ने हराया। अब पढ़िए प्रत्याशियों की प्रोफाइल…