भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव के लिए संभावित दावेदारों और आवेदकों के नामों पर चर्चा के लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता और नगर निगम चुनाव प्रभारी वीरमदेव सिंह,सांसद दामोदर अग्रवाल, जिला संगठन प्रभारी संजय जैन, सह प्रभारी मिट्ठूलाल जाट, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी के निर्देशन में हुई। तीन-तीन नाम का पैनल तय जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया- इस अहम बैठक में नगर निगम के सभी 70 वार्डों में पार्षद पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक आवेदकों और संभावित दावेदारों के नामों पर गहन चर्चा कर तय मापदंडों के आधार पर नामों की छंटनी की गई। अब बचे हुए नामों में से प्रत्येक वार्ड में तीन नामों का फाइनल पैनल जयपुर में आयोजित बैठक में तय किया जाएगा। जयपुर में होगी महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने बताया- 27 अगस्त को सुबह 9 बजे जयपुर में अजमेर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। जिसमें भीलवाड़ा जिले की नगर निगम और 10 नगर पालिकाओं के सभी वार्डों के दावेदारों के पैनल फाइनल किए जाएंगे। बैठक में संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, निगम प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक मौजूद रहेंगे। ये मौजूद रहे बैठक में जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, रोशन मेघवंशी, मंडल अध्यक्ष रमेश खोईवाल, मुकेश सोनी, ऋतुशेखर शर्मा, नागेंद्र सिंह राव भी मौजूद रहे।