भीलवाड़ा नगर निगम में पहली बार महापौर और उपमहापौर दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा नामांकन नहीं भरने की स्थिति में आज उपमहापौर पद पर राधेश्याम सोमानी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इससे पहले जसवंत कंवर भीलवाड़ा की निर्विरोध महापौर निर्वाचित हो चुकी हैं। अब ये दोनों बुधवार को 11 बजे विधिवत रूप से नगर निगम में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा के सभी 45 पार्षद ढोल नगाड़ों के साथ नगर निगम पहुंच चुके हैं। इनके परिजनों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कुछ देर बाद इन सभी का सामूहिक शपथ ग्रहण होगा। --- निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… साम, दाम, दंड, भेद से भाजपा ने पलटा पूरा खेल:कांग्रेस के बिखराव को भांपा, 5 रणनीति से दिया करारा जवाब, स्ट्राइक रेट 65% राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट ने चौंकाया:सीएम भजनलाल, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी, डोटासरा-जूली के क्षेत्र में कांग्रेस जीती राजस्थान में 198 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने:आप ने भी चौंकाया; अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी हारी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के भाई हारे